Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBrutal Murder Body of Woman Found in Bag in Simra Goripur Village
हत्या कर महिला का शव फरीदपुर में झाड़ियों में फेंका

हत्या कर महिला का शव फरीदपुर में झाड़ियों में फेंका

संक्षेप:

Bareily News - पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला केमिकल -महिला के शव की नहीं हो सकी

Mon, 1 Dec 2025 07:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर। बदमाशों ने महिला की हत्या कर शव क्षेत्र के सिमरा गोरीपुर गांव में झाड़ियों में फेंक दिया। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियों में बोरे में भरा महिला का शव बरामद किया। पहचान मिटाने के लिए महिला के चेहरे पर केमिकल डाला गया है। आशंका है कि यह उसके चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उसका शव मोर्चरी में रखवाकर आसपास थाना क्षेत्रों में सूचना दी गई है। सोमवार को दियोरनिया चौकी के सिमरा बोरीपुर गांव के लोग खेत पर काम करने जा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसानों ने सिमरा बोरीपुर गांव के चौराहे के पास झाड़ियों में 40 वर्षीय महिला का शव बोरे में भरा हुआ देखा। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला का शव कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास इलाके के लोगों को बुलाकर महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की कैंट, बिथरीचैनपुर एवं अन्य थानों में दर्ज महिला की गुमशुदगी का रिकॉर्ड मांगा गया है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर केमिकल डालने की आशंका सिमराबोरीपुर गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में बरामद किया गया महिला का शव बोरे में भरा हुआ था। हाथ और पैर बोरे से बाहर होने की वजह से वह कंकाल में तब्दील हो गए थे। जबकि महिला का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। आशंका है कि उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर केमिकल डाला गया था। महिला के शरीर पर लिपटी साड़ी अस्त-व्यस्त पाई गई। पुलिस का मानना है कि महिला का शव कई दिन पुराना है। थानों से जुटाई जा रही महिला की गुमशुदगी की हिस्ट्री पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है, इस उम्र की गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरे जिलों को भी जानकारी दी गई है।