Bareily News: शक के चलते बॉयफ्रेंड ने बाल पकड़कर पीटा
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: शक के चलते बॉयफ्रेंड ने युवती का मोबाइल चेक करने की कोशिश की और उसने विरोध किया तो बाल पकड़कर बीच सड़क पिटाई कर दी। आरोपी पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट

Bareily News: बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती फीनिक्स मॉल में जॉब करती है। सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी अंकित से उसकी छह साल से दोस्ती है और दोनों फोन पर बात करते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी तो रास्ते में अंकित ने रोका और फोन चेक करने लगा। उसने फोन दिखाने से मना किया क्योंकि वह ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा था। इस पर अंकित ने उन्हें दो-तीन थप्पड़ मारे और बाल पकड़कर खींचा। अंकित के साथ मौजूद लड़कों ने मारपीट पर आपत्ति जताई तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

