भुता में दबंगों ने होमगार्ड को पीटा
भुता के डबरी गांव में बच्चों के विवाद के बाद दबंगों ने होमगार्ड वेदपाल सिंह को बुरी तरह पीटा। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भुता के डबरी गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने होमगार्ड को बेहरमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भुता के डबरी गांव के वेदपाल सिंह होमगार्ड है। वह इन दिनों बरेली की डेलापीर मंडी में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक वेदपाल सिंह के बच्चों का गांव के जगपाल के बच्चों से विवाद हो गया। लोगों ने दोनों के परिवार वालों को समझाकर भेज दिया। शनिवार को वेदपाल सिंह डेलापीर मंडी में सुरक्षा ड्यूटी करने जा रहे थे।
आरोप है इसी दौरान जगपाल अपने साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने होमगार्ड वेदपाल सिंह को घेर लिया। दबंगों ने होमगार्ड को बेहरमी से पीटा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग मौके से भाग निकले। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने गांव के जगपाल, अजय पाल,सतीश,अनिल,नितिन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


