ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसाले-बहनोई रामगंगा में डूबे, ग्रामीणों ने एक को बचाया

साले-बहनोई रामगंगा में डूबे, ग्रामीणों ने एक को बचाया

मछली पकड़ रहे साले बहनोई रामगंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने बहनोई को बाहर निकाल लिया। साला रामगंगा में डूब गया। किशोर के रामगंगा में डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे। खबर लिखे जाने...

मछली पकड़ रहे साले बहनोई रामगंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने बहनोई को बाहर निकाल लिया। साला रामगंगा में डूब गया। किशोर के रामगंगा में डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे। खबर लिखे जाने...
1/ 2मछली पकड़ रहे साले बहनोई रामगंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने बहनोई को बाहर निकाल लिया। साला रामगंगा में डूब गया। किशोर के रामगंगा में डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे। खबर लिखे जाने...
मछली पकड़ रहे साले बहनोई रामगंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने बहनोई को बाहर निकाल लिया। साला रामगंगा में डूब गया। किशोर के रामगंगा में डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे। खबर लिखे जाने...
2/ 2मछली पकड़ रहे साले बहनोई रामगंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने बहनोई को बाहर निकाल लिया। साला रामगंगा में डूब गया। किशोर के रामगंगा में डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे। खबर लिखे जाने...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 13 Sep 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

मछली पकड़ रहे साले बहनोई रामगंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने बहनोई को बाहर निकाल लिया। साला रामगंगा में डूब गया। किशोर के रामगंगा में डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण गोताखोरों के साथ किशोर को नदी में खोज रहे थे।

शनिवार की रात रामगंगा में किसी फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी आ गया। केमिकल युक्त काले पानी से रामगंगा की मछलियां मरकर तैरने लगीं। रविवार सुबह रामगंगा में मछलियां तैरने की सूचना आसपास के गांव में फैल गई। कई गांवों के दर्जनों लोग गांव हेमराजपुर के पास रामगंगा में घुसकर मछलियां पकड़ने लगे। गांव बहरोली के अवनीश कुमार अपने बहनोई अर्जुन सागर गांव फैज नगर रामपुर के साथ हेमराजपुर में मछली पकड़ने रामगंगा में उतर गए।

मछलियां पकड़ते समय साले बहनोई ठोकरों के पास गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में दोनों डूब गए। मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने डंडे की सहायता से अर्जुन सागर को नदी से निकाल लिया। हेमराजपुर के एक युवक ने डूब रहे अवनीश कुमार के बाल पानी में देखे। वह उसे निकालने को नदी में कूद गया। अवनीश कुमार पुत्र रमेश निवासी बहरोली (16) गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहरोली के प्रधान पति अशोक मोहन गंगवार को दी।

सूचना मिलने पर प्रधान के पति किशोर के परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। रामगंगा पर बहरोली, हेमराजपुर, गोरा लोकनाथपुर के सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीण गांव के गोताखोरों के साथ रामगंगा में डूबे अवनीश को खोज रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और भाजपा नेता राजीव गंगवार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम को दी। रमेश के पांच बच्चे हैं। दो पुत्र व तीन पुत्रियां। अवनीश चौथे नम्बर का है। भाजपा नेता राजीव गंगवार एवं हेमराजपुर के देशपाल सिंह ने बताया कि रामगंगा में केमिकल युक्त पानी आने से नदी की मछलियां मरकर पानी में तैरने लगी थीं। अब नाव की मदद से उसे खोजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें