ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र के इस कारीगर की बनाई ज्योतिबा फूले की कांस्य मूर्ति लगेगी रुहेलखंड विवि में...

महाराष्ट्र के इस कारीगर की बनाई ज्योतिबा फूले की कांस्य मूर्ति लगेगी रुहेलखंड विवि में...

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लगने वाली महात्मा ज्योतिबा फूले की कांस्य मूर्ति महाराष्ट्र के कारीगर बनाएंगे। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को पत्र भेजकर कांस्य प्रतिमा बनाने की अनुमति मांगी गई है। 12 फुट...

महाराष्ट्र के इस कारीगर की बनाई ज्योतिबा फूले की कांस्य मूर्ति लगेगी रुहेलखंड विवि में...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 02 Feb 2018 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लगने वाली महात्मा ज्योतिबा फूले की कांस्य मूर्ति महाराष्ट्र के कारीगर बनाएंगे। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को पत्र भेजकर कांस्य प्रतिमा बनाने की अनुमति मांगी गई है। 12 फुट ऊंची यह मूर्ति प्रशासनिक भवन के सामने पार्क में बने फव्वारे के बीच लगेगी। वहीं, विवि में 45 मीटर (147 फुट) ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रदेश के किसी भी राज्य विवि में लगे ध्वज से ऊंचा होगा। स्थापना दिवस पर आ रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह यह ध्वज फहराएंगे।

रुहेलखंड विवि में लगाई जा रही महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर 24 लाख रुपये की लागत आएगी। मूर्ति तैयार करने को विवि ने आगरा, मुंबई और उदयपुर के कारीगरों से कोटेशन मांगे थे। इसमें मुंबई के कलाकार उदय पचारिया का नाम फाइनल किया गया। विवि ने क्ले की मूर्ति बनाकर महाराष्ट्र सरकार को भेजी है। इस मूर्ति के आधार पर ही कांस्य मूर्ति बनेगी।

दरअसल, महाराष्ट्र की एक संस्था धातु की मूर्ति तैयार करती है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बाद ही यह मूर्ति बनाने का काम शुरू होगा। विवि प्रशासन 17 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस समारोह से पहले ही यह मूर्ति स्थापित करना चाहता है। वित्त अधिकारी सुरेश उपाध्याय ने बताया कि उदय पचारिया गोरखपुर, मेरठ और लखनऊ में मूर्ति बना चुके हैं। कोशिश है कि स्थापना दिवस से पहले 45 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज व मूर्ति दोनों लग जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें