शादी से दो दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

शादी से दो दिन पहले एक युवती लाखों रुपये के जेवर और पांच लाख रुपये नकद लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसका प्रेमी अमन उसे लेकर गया था। पुलिस आरोपी और युवती की तलाश कर रही है।

शादी से दो दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार

शादी से दो दिन पहले युवती लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में थाना बारादरी में चार नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की 29 अप्रैल को बारात आनी थी, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इसी बीच 26 अप्रैल की रात उनका परिवार एक शादी में चला गया। घर में उनकी बेटी छोटी बहन के साथ थी। 27 अप्रैल को उन्हें पता चला कि बड़ी बेटी घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व पांच लाख रुपये लेकर चली गई है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला अमन उसे लेकर गया है। अमन पहले से ही उनकी बेटी से बातचीत करता था। उन्होंने अमन को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद था और घर में ताला लगाकर परिजन भी फरार है। उनका आरोप है कि अमन अपने पिता ओमकार, मां, भाई आकाश और दोस्तों की मदद से उनकी बेटी को बहलाकर ले गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और युवती की तलाश कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।