फेरों से पहले मांगी कार और 20 लाख, लौटी बारात
Bareily News - बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक शादी उस वक्त टूटफेरों से पहले मांगी कार और 20 लाख, लौटी बारात
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक शादी उस वक्त टूट गई, जब फेरों से पहले ही दूल्हा और उसके परिजन ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये नकद की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बावजूद बात नहीं बनी और आधी रात में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और बहनोई को हिरासत में ले लिया। कैंट के सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी करीब आठ महीने पहले नई बस्ती, थाना प्रेमनगर निवासी ऋषभ से तय हुई थी। मई माह में शहर के एक बड़े होटल में सगाई हुई, जिसमें लड़की पक्ष ने लगभग तीन लाख रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि सगाई के दौरान दूल्हे को सोने की अंगूठी, चेन और पांच लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। गुरुवार को लग्न के समय लड़की पक्ष की ओर से एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और शगुन के तौर पर एक लाख बीस हजार रुपये नकद दिए गए। रात भर चलती रही पंचायत शुक्रवार देर रात बारात नई बस्ती से सदर बाजार स्थित युगवीणा लॉन पहुंची, जहां धूमधाम से स्वागत किया गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी के दौरान फेरों से पहले ही दूल्हा पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद और एक ब्रेजा कार की मांग रख दी। उन लोगों ने असमर्थता जताई तो नकद भुगतान की जिद पर अड़ गए। इसको लेकर बारात में हंगामा हो गया और दूल्हा पक्ष बारात वापस ले जाने लगा। कई घंटे तक पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया घटना की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा ऋषभ, उसके पिता राम अवतार और बहनोई को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष ने शादी तय कराने वाले सिकलापुर निवासी इंद्रपाल पर भी गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी की तैयारियों में करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और रस्मों के दौरान भी जेवर और नकदी दी गई थी। इंस्पेक्टर कैंट राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




