ब्लैकमेल कर धमका रहे बहू और उसके परिजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

इज्जतनगर में एक बहू और उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर 50 लाख की डिमांड का दबाव बनाया। विवाह के बाद, काशिका गुप्ता और उसके परिवार ने संपत्ति के बैनामे के लिए धमकियां दीं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप है कि आरोपी पहले भी इसी तरह लोगों से पैसा वसूल चुके हैं।

ब्लैकमेल कर धमका रहे बहू और उसके परिजन

बहू और उसके मायके वाले ससुराल पक्ष को धमकाकर 50 लाख की डिमांड कर संपत्ति का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर में पार्क सिटी की रहने वाली मंजू अग्रवाल का कहना है कि वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से उनके बेटे अर्पित अग्रवाल की शादी आठ जून 2025 को वाराणसी की काशिका गुप्ता से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही काशिका गुप्ता, उसकी मां अंजू गुप्ता, मामा कुलदीप और सहयोगी मनोज वर्मा ने उन लोगों पर 50 लाख देने और संपत्ति का बैनामा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विरोध पर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी गईं। आरोपियों ने पहले भी इसी तरह लोगों पर मुकदमे लिखाकर समझौते के नाम पर उगाही का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।