Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBride Files Dowry Harassment Case Against In-Laws in Tigra Khanpur
दहेज उत्पीड़न में 10 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Bareily News - आंवला। थानाक्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर की कुसुम पुत्री महेंद्र पाल ने दहेज उत्पीड़न में ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 30 Dec 2024 01:41 AM

आंवला। थाना क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर की कुसुम पुत्री महेंद्र पाल ने दहेज उत्पीड़न में ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुसुम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व मोहल्ला कच्चा कटरा के सत्येंद्र से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष एक कार और प्लाट की मांग कर रहे थे। विवाहिता के पिता की मृत्यु हो चुकी है। दहेज की मांग पूरी न करने ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर निकाल दिया। इस मामले में पति सत्येंद्र, ससुर कल्लू सास शांति, सोनी, मीरा और कामिनी पर केस दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।