एसएसपी के आदेश पर दहेज़ हत्या की रिपोर्ट

Feb 09, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - आंवला में एक विवाहिता दरकशा की दहेज प्रताड़ना के चलते मौत हो गई। उसकी मां सितारा बेगम ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि शादी के बाद से ही 5 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर दरकशा को प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी के आदेश पर दहेज़ हत्या की रिपोर्ट

आंवला। कस्बे के मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी एक विवाहिता की दहेज प्रताड़ना के चलते मौत हो गई। मृतका की मां सितारा बेगम ने गाजियाबाद निवासी दामाद शादाब, ससुर मुन्ने खां और सास समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर बेटी दरकशा को प्रताड़ित कर रहे थे। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे मायके छोड़ गए, जहां 26 सितंबर 2025 को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।