दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर रिपोर्ट
Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी। पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने

फतेहगंज पश्चिमी। पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव फरीदापुर रामचरन निवासी जावित्री की शादी चार साल पहले थाना शाही के गांव कनूनगला निवासी रिंकू के साथ हुई थी। दहेज से सुसराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पति रिंकू, ससुर श्याम लाल, सास नन्ही, जेठ हीरा लाल, जेठानी सीमा, ननद रामकली, देवर सोनू, दीपक, दुर्वेश ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



