Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBrawl Over Garbage Disposal in Bareilly 10 Injured Viral Video Surfaces
कूड़े को लेकर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

कूड़े को लेकर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

संक्षेप:

Bareily News - बरेली के मोहनपुर वार्ड में कूड़ा डालने के विवाद में सोमवार को बवाल हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सकीना बेगम के परिवार पर पड़ोसी ने लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 17, 2025 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट के मोहनपुर वार्ड नंबर एक में कूड़ा डालने को लेकर सोमवार सुबह बवाल हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह मोहनपुर वार्ड में रहने वाली सकीना बेगम रोज की तरह गांव के उस स्थान पर कूड़ा डालने गईं, जहां सभी ग्रामीण कूड़ा डालते हैं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले फखरुद्दीन और जलालुद्दीन ने कूड़ा डालने का विरोध करते हुए उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सकीना बेगम ने घर जाकर पूरी बात अपने बेटों को बताई। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद सकीना के बेटे सरताज हुसैन, सद्दाम हुसैन, मेराज हुसैन, वसीम हुसैन और रियाज हुसैन जब काम पर जा रहे थे तो फखरुद्दीन ने अपने परिवार वालों के साथ उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में सकीना बेगम के परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पकड़े के सलाउद्दीन ने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां बरकाती घर के बाहर साफ सफाई करती हैं। उन्होंने कूड़ा डालने का विरोध किया था। इस पर आरोपियों ने लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। उनके पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया ओर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों का मेडिकल कराकर माले की जांच कर रही है।