शादी से इनकार पर प्रेमी ने किया हमला
Bareily News - एक प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर युवती पर जानलेवा हमला किया। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक की बहन और रामचरित्र के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन जब शादी से इनकार किया गया, तो रामचरित्र ने हमला किया।

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती पर हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन पिछले साल रिश्तेदारी में नासिक गई तो रामचरित्र नाम के युवक से मुलाकात हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी तो उन्होंने रामचरित्र से शादी के लिए कहा। रामचरित्र ब्राह्मण है और वे लोग कश्यप हैं, जिसके चलते उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर उनकी बहन ने भी मना कर दिया। मगर अब रामचरित्र शादी की जिद कर रहा है, जिसके चलते बुधवार को आरोपी ने उनकी बहन पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया।
इस पर उन्होंने सुभाषनगर थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


