बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने पर गोली मारने की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के आरोपी ने बाउंड्रीवाल निर्माण के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दी। देव कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी आदित्य उपाध्याय ने अतिरिक्त रास्ता छोड़ने का दबाव बनाया, जिसके बाद मजदूर काम छोड़कर चले गए।

बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने पर गोली मारने की धमकी

बाउंड्रीवाल निर्माण के विवाद को लेकर पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के आरोपी ने एक व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिहारीपुर, सिविल लाइंस निवासी देव कुमार ने पुलिस को बताया कि लालपुर ग्राम में उनकी एक जमीन है। ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा कराए गए सीमांकन के बाद शनिवार को वह उस जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव का आदित्य उपाध्याय उर्फ चन्नू पंडित मौके पर पहुंचा और अपनी जमीन के लिए अतिरिक्त रास्ता छोड़ने का दबाव बनाने लगा। देव कुमार ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें और मजदूरों को गोली मारने की धमकी दी।

इससे भयभीत होकर मजदूर काम छोड़कर चले गए। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।