ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबोनस को हरी झंडी, केंद्रीय कर्मचारियों ने मनाई खुशी 

बोनस को हरी झंडी, केंद्रीय कर्मचारियों ने मनाई खुशी 

त्‍योहारी सीजन में बोनस की मांग को सहमति देकर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को खुशियोंं से भर दिया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 30...

बोनस को हरी झंडी, केंद्रीय कर्मचारियों ने मनाई खुशी 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,बरेली Wed, 21 Oct 2020 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

त्‍योहारी सीजन में बोनस की मांग को सहमति देकर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को खुशियोंं से भर दिया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को विजयदशमी से पहले दिवाली का बोनस देने का फैसला किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि दिवाली का यह बोनस केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तुरंत भेज दिया जाएगा। बोनस के लिए सभी रेल यूनियनें लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थींं। 

बुधवार को बोनस की घोषणा होते ही कर्मचारियों के चेहरेे खिल गए। उन्‍होंने अपनी खुुुुशी का इजहार किया। भारतीय रेल मजदूर संघ और पूर्वोत्तर रेलवे रेलवे श्रमिक संघ ने वर्चुअल विरोध भी किया था। एक दिन में 8000 के आसपास ट्वीट कर कर्मचारियों ने बोनस की मांग की थी। मंगलवार को भारतीय रेल मजदूर यूनियन, एनई रेलवे मजदूर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने भी विरोध किया था। आंदोलन की चेतावनी दी थी।

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने बताया, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ व भारतीय रेलवे मजदूर संघ तीन अक्टूबर से ही नवीन श्रम संहिता में मजदूर विरोधी प्रावधान व वर्ष 2019-20 का पीएलवी बोनस के भुगतान को लेकर सरकार से वार्ता शुरू कर दी थी। संघ ने अपने अपने स्तर से सरकार को बोनस देने की मांग की थी। वर्चुअल विरोध भी हुआ। बाइक रैली और मसाल जुलूस निकाले गए। 20 अक्टूबर को भारत में एक साथ विरोध हुआ।

कर्मचारियों की एकजुटता पर सरकार को बोनस न देने का फैसला बदलना पड़ा। 21 अक्टूबर को कैविनेट की बैठक में बोनस को मंजूरी मिल गई। श्रमिक संघ के सहायक मंडल मंत्री विवेक शर्मा ने कहा, श्रमिक संघ सदैव से ही श्रमिक हित में काम करती रही है। इससे पूर्व भी श्रमिक संघ ने ही बोनस की सीलिंग को बढ़वाया था। सीलिंग का एक वर्ष संघर्ष कर एरियर भी दिलवाया। बोनस अनाउंस होने की खबर सुन कर रेल कर्मचरियोंं में खुशी की लहर है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें