ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगंगा दशहरा पर आंधी-बारिश से राहत

गंगा दशहरा पर आंधी-बारिश से राहत

गंगा दशहरा पर सुबह-सुबह मौसम ने पलटी मारी। सुबह 6 बजे पहले तेज आंधी आई और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश होने से सुबह साढ़े आठ बजे का तापमान 7.4 डिग्री गिर गया। दिन में धूप बाद भी...

गंगा दशहरा पर आंधी-बारिश से राहत
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 13 Jun 2019 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

गंगा दशहरा पर सुबह-सुबह मौसम ने पलटी मारी। सुबह 6 बजे पहले तेज आंधी आई और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश होने से सुबह साढ़े आठ बजे का तापमान 7.4 डिग्री गिर गया। दिन में धूप बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। लोगों ने बारिश में भीग कर बदले हुए मौसम का मजा उठाया। हवा के साथ हो रही बारिश ने लोगों को फव्वारे का अहसास करा दिया। सुबह का मौसम देखकर लग रहा था कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मगर आठ बजे से धूप खिलना शुरू हो गई। हालांकि धूप के बाद भी दिन में गर्मी ने बहुत ज्यादा परेशान नहीं किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरने के बाद 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री गिरकर 20.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को हल्के बादल के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 15 से लेकर 18 जून तक प्री मानसूनी बारिश की संभावना जताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें