ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआज पांच घंटे का रहेगा ब्लॉक, कछुआ चाल दौड़ेंगी गाड़ियां

आज पांच घंटे का रहेगा ब्लॉक, कछुआ चाल दौड़ेंगी गाड़ियां

दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर आज सोमवार को सुबह से शाम तक मेगा ब्लॉक रहेगा। मुरादाबाद से रोजा तक ट्रैक मेंटीनेंस का काम कराया जाएगा। राज्यरानी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ब्लॉक लिया जाएगा। 9:35 से शाम चार बजे...

आज पांच घंटे का रहेगा ब्लॉक, कछुआ चाल दौड़ेंगी गाड़ियां
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 03 Dec 2018 02:19 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर आज सोमवार को सुबह से शाम तक मेगा ब्लॉक रहेगा। मुरादाबाद से रोजा तक ट्रैक मेंटीनेंस का काम कराया जाएगा। राज्यरानी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ब्लॉक लिया जाएगा। 9:35 से शाम चार बजे तक ब्लॉक मिला है। जिसके कारण काफी गाडियां प्रभावित रहेंगी। कुछ गाड़ियां देरी से जाएंगी। कुछ कॉशन पर निकलेंगी।

रेल सूत्रों का कहना है, सोमवार को मुरादाबाद से रोजा तक डाउन लाइन पर ब्लॉक रहेगा। मुरादाबाद-रामपुर, रामपुर-बरेली, बरेली-शाहजहांपुर और शाहजहांपुर-रोजा सेक्शन में काम होगा। अलग-अलग समय पर हर सेक्शन ब्लॉक मिला। सुबह 9:35 बजे से गाड़ियों की रफ्तार को ब्रेक दिया जाएगा। ब्लॉक के चलते अवध आसाम, त्रिवेणी, बरेली-बनारस, अमरनाथ समेत कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। अधिकारी कहते हैं, ब्लॉक का समय उस समय पर रहेगा, जब गाड़ियां कम होंगी। जिससे रेल संचालन बाधित न हो। एक दिन पहले ही ब्लॉक का आदेश मिल गया, जबकि रेल सेक्शन के हिसाब से ब्लॉक को टाइमिंग आज सुबह सोमवार को दी जाएगी।

अब तो कोहरा भी बन गया मुसीबत कोहरा के चलते अब गाड़ियां सुबह और शाम को प्रभावित होने लगी हैं। अप-डाउन की काफी गाड़ियां कई-कई घंटे तक लेट रहीं। कोहरा के चलते रेलवे बोर्ड ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। लोको पायलेट को गाड़ियों की रफ्तार धीमी करने को निर्देश दिए गए हैं। जब कोहरा होगा, उस समय गाड़ियों की रफ्तार 50 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। ब्रांच लाइन आंवला-चंदौसी रेल मार्ग पर 45-से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी जाएगी। जब धूप खिलेगी तो गाड़ियां निर्धारित से चलाई जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें