योजनाओं के क्रियान्वयन पर की चर्चा

Feb 27, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शेरगढ़ में निकाय सदस्यों और प्रधान अध्यापकों की संगोष्ठी हुई। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालयों में सरकार की योजनाओं और ग्राम प्रधानों की सहभागिता पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने की।

योजनाओं के क्रियान्वयन पर की चर्चा

शेरगढ़। निकाय सदस्यों व प्रधान अध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला ब्लॉक संसाधन केंद्र डेलपुर हुई। इसका शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया। सरकार द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और विभिन्न प्रकार की योजनाओं के कियान्वयन पर चर्चा और उसमें ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जन समुदाय की सहभागिता पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंडल स्तरीय खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने की। यहां शिवांगी शुक्ला, महिमा दीक्षित, शिक्षक शिव स्वरूप शर्मा, केपी गंगवार, विशेष गंगवार, उवैस रजा खान,मोहसिन खान, मनोज गंगवार,दिवाकर गंगवार, ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।