Blind Elderly Man Found Murdered in Bahadurpur Police Await FIR वृद्ध की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस को नहीं दी तहरीर, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBlind Elderly Man Found Murdered in Bahadurpur Police Await FIR

वृद्ध की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस को नहीं दी तहरीर

Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। नेत्रहीन वृद्ध की हत्या के तीन दिन बाद भी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने को तहरीर का इंतजार

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 26 Dec 2024 02:45 AM
share Share
Follow Us on
वृद्ध की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस को नहीं दी तहरीर

मीरगंज, संवाददाता।

बहादुरपुर प्रथम गांव के नेत्रहीन वृद्ध शनिवार शाम जंगल में गए थे। रविवार सुबह उनका शव भतीजे के गेहूं के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में वृद्ध की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम में हत्या की बात उजाकर होने के बाद परिजनों ले मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी।

पुलिस तीन दिनों से तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस ने तहरीर को मृतक के भतीजों से संपर्क किया। मृतक के भाई का पुत्र बुधवार को पुलिस ने मिला। वह गुरुवार को तहरीर देने की बात कह कर घर लौट गया। चर्चा है वृद्ध की हत्या के बाद उनके नजदीकी लोग दहशत में हैं। इसीलिए हत्यारे पर मुकदमा दर्ज कराने को आगे नहीं आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध की गांव में किसी व्यक्ति ने रंजिश नहीं थी। उनका एक व्यक्ति से जमीन का विवाद है। वृद्ध ने कई शिकायतें अधिकारियों से की थीं। वृद्ध मकान में अकेले रहते थे। एसओ सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया परिवार वालों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस को शव की सूचना देने वाले व्यक्ति ने भी तहरीर देने से इंकार कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।