Bareily News: भाकियू ने मांगा बर्बाद फसलों का मुआवजा
Bareily News: मीरगंज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। संगठन ने प्रभावित गांवों का उल्लेख करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ ने अनिवार्य ब्रिज कोर्स और जनगणना ड्यूटी एक साथ होने से हो रही परेशानी के कारण बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त करने की मांग की।

Bareily News: भाकियू ने मांगा बर्बाद फसलों का मुआवजा मीरगंज, भाकियू(टिकैत) ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का शीघ्र मुआवजा किसानों को देने की मांग की। तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह बालियान ने एसडीएम को बताया कि बारिश से ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, सिरसा जागीर, पनवड़िया आदि गांवों में किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। ज्ञापन देने वालों में रूप किशोर, गुरजंट सिंह आदि शामिल हैं।बीएड शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की मांगमीरगंज, अनिवार्य ब्रिज कोर्स और जनगणना ड्यूटी एक साथ होने से आ रही परेशानी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया को ज्ञापन देकर बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त कर उनके स्थान पर दूसरे कार्मिकों की तैनाती करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार आनंद प्रकाश, तेजपाल सिंह, विजयपाल गंगवार, सरला, धर्मपाल गंगवार, भारतवीर गंगवार आदि मौजूद रहे।

