भाजपा की कार्यशाला में तय हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा
Bareily News - भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 6 से 14 जून तक विशेष जन संपर्क कार्यक्रम होगा और 14 से 16 जून को जन कल्याण शिविर का आयोजन होगा। 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा।

भाजपा कार्यालय पर रविवार को महानगर की कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि बारह साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के कार्यक्रमों के निमित्त सर्वप्रथम पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उसके बाद छह से 14 जून तक विशेष जन संपर्क कार्यक्रम किया जाएगा। 14 से 16 जून के मध्य जन कल्याण शिविर का आयोजन होगा। 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन होना है और 21 जून को प्रत्येक मंडल में योग दिवस का आयोजन होगा। कार्यशाला में सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महानगर महामंत्री डॉ. आदेश गंगवार, विष्णु शर्मा, प्रवेश वर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रभुदयाल लोधी, राज किशोर कश्यप, वैभव शर्मा आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


