
समय आने पर लेंगे दिवंगत विधायक के बेटे के टिकट पर फैसला : जेपीएस राठौर
Bareily News - फरीदपुर में, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के परिवार के प्रति भाजपा की संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके बेटे को टिकट दिलाने का फैसला समय पर किया जाएगा। राठौर ने सपा की राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि जनता उनकी चालबाजियों को पहचान चुकी है।
फरीदपुर। फरीदपुर में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मानवेंद्र राणा के निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के परिवार के साथ है। चुनाव में बेटे को उनकी विरासत दिलाने के लिए समय पर फैसला लिया जाएगा। सोमवार को बरेली से लखनऊ जाते समय उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच दिवंगत विधायक की स्मृतियों साझा की। उन्होंने कहा कि विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने आ चुके हैं। चुनाव में उनके बेटे को टिकट दिलाने का फैसला समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और दोहरे मापदंडों पर आधारित है।
लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सपा ने छोड़ दिया है और जब भी परिणाम उनके पक्ष में नहीं होते, वे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा पहले एसआईआर का खुलकर विरोध करती रही, उसके बाद चुनाव आयोग को घसीटने का काम किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सपा के झूठ और चालबाजियों को पहचान चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यहां अनिल प्रताप सिंह राणा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, अमिताभ सिंह, ओमवीर गुर्जर,सुभाषिनी जायसवाल,विक्रांत सिंह चौहान,प्रतुल अग्रवाल,देवदत्त शर्मा,फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. मुकेश गुप्ता,शैलेश सिंह,सत्येंद्र सिंह आदि थे। फोटो

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




