भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में भाजपा के नेता ईशान ग्वाल ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी विपक्षी पार्टियाँ महिला विरोधी हैं। इस पद यात्रा के माध्यम से महिला शक्ति ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है।

भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा

भाजपा की ओर से जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं और नारी शक्ति ने सहभागिता की। यह पद यात्रा भाजपा नेता ईशान ग्वाल के सान्निध्य में निकाली गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित समस्त विपक्षी दल महिला विरोधी मानसिकता रखते है। उसी मानसिकता के खिलाफ पद यात्रा के माध्यम से जोरदार आक्रोश व्यक्त किया गया। मातृशक्ति की सशक्त उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज अब किसी भी प्रकार के अन्याय और भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगा। नारी शक्ति अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कांग्रेस, सपा आदि विपक्षी दलों को इसका सशक्त प्रतिउत्तर देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता मौर्य, पूनम गुप्ता, अर्चना, शोभना अग्रवाल, ईशान ग्वाल, चेयरमैन संजय पाठक, सुधांशु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सोमदत्त पाल, मंडल महामंत्री हसदेव शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, प्रमोद राठौर, महेश राठौर, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।