भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी के फंदे पर झ

भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

नवाबगंज। गृह कलह के चलते भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव कमरे की छत में कुंडे में चुनरी के सहारे झूल रहा था। पुलिस और फॉरेंसिस टीम की मौजूदगी में परिजनों ने किवाड़ तोड़कर शव को फंदे उतरवाया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।कस्बे के मोहल्ला गंगवार कालोनी निवासी विकास सिंह 25 वर्ष भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। बुधवार शाम वह कस्बे के बारात घर में हुए कार्यक्रम में शामिल होकर आने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।

गुरुवार सुबह जब देर तक नहीं जागे तो उनकी मां नेम कुमारी उन्हें जगाने गईं। लेकिन कमरा बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो छत में लगे कुंडे में चुनरी के सहारे उसका शव झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॅरेंसिस टीम को दी। पुलिस और फॅरेंसिस टीम की मौजूदगी में परिजनों ने किवाड़ों को तोड़ शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।20 फरवरी को हुआ था विवाहमृतक विकास सिंह का विवाह 20 फरवरी 2026 को खंजनपुर ख़ज़ानियां गांव की सविता के साथ हुआ था। एक सप्ताह सविता अपने मायके चली गई थी। जिसे लेकर विकास काफी परेशान था।पालतू कुत्ते को भी कमरे में कर लिया था बंदमृतक विकास सिंह ने एक कुत्ता पाल रखा है। जिससे वह काफी प्यार करते थे। बुधवार की रात उन्होंने अपने कमरे में कुत्ते को भी बंद कर लिया था। सुबह जब परिजनों ने खटखटाया तो कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।