ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशघर के दरवाजे पर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

घर के दरवाजे पर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

एजाज नगर गौटिया में रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता का भेजा उड़ गया। चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में...

घर के दरवाजे पर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 15 Apr 2020 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

एजाज नगर गौटिया में रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता का भेजा उड़ गया। चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में हत्या की तहरीर दी गई है।

फरीदपुर के रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी सुपर सिटी में रहते थे। एजाज नगर गौटिया में भी उनका घर है। प्रॉपर्टी डीलिंग की वजह से रिटायर्ड फौजी से उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उनके साडू वसीम दुकान पर गए थे। इसी दौरान रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन उसका भाई इमामुद्दीन वहां आ गए। उनके साथ में दो अन्य लोग थे। दोनाली लाइसेंसी बंदूक व तमंचा से उन्होंने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गोली डंपी के सिर में लगी। इससे उनका पूरा सिर उड़ गया। मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पर एसएसपी और एएसपी बारादरी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। साडू वसीम मौके पर ही थे। उन्होंने अफसरों को बताया कि सिराजुद्दीन इमामुद्दीन और सलमा व अन्य लोगों ने उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ हत्यारोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गये

डंपी के साढू वसीम का रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा था। जिसमें उन्होंने 2 साल पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हीं हमलावरों ने डंपी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी बरेली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें