ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और दोस्त घायल

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और दोस्त घायल

- हरिद्वार से लौट रहे भाजपा नेता की कार मीरगंज फतेहगंज पश्चिमी के बीच हाईवे पर ट्रक में घुस गई। हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। शहर के एक निजी...

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और दोस्त घायल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 12 Nov 2018 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार से लौट रहे भाजपा नेता की कार मीरगंज फतेहगंज पश्चिमी के बीच हाईवे पर ट्रक में घुस गई। हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

सुभाषनगर में रामलीला ग्राउंड के रहने वाले राजीव कुमार सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। वह पत्नी कंचन सिंह और कैंट में बीआई बाजार के रहने वाले राजन के साथ हरिद्वार गए थे। शनिवार रात को गंगा स्नान करने के बाद हरिद्वार से कार से लौट रहे थे। मीरगंज से फतेहगंज पश्चिमी के बीच नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई। हादसे में राजीव कुमार सिंह (48) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कंचन सिंह और राजन और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें