Bareily News: चालान न करने के लिए माफी मांग रहे किसान को देखकर भड़के आंवला जिला अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। एसआई के पैर छूकर बाइक का चालान न करने के

Bareily News: चालान न करने के लिए माफी मांग रहे किसान को देखकर भड़के आंवला जिला अध्यक्ष

Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। एसआई के पैर छूकर बाइक का चालान न करने के लिए मांफी मांग रहे ग्रामीण को देखकर आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह भड़क उठे। उन्होंने चेकिंग कर रही एसआई को यह रवैया न अपनाने की हिदायत थी।मंगलवार को भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ पंचेश्वर नाथ मंदिर जा रहे थे। उनका काफिला मुखर्जी पेट्रोल पंप से आगे फरीदपुर के बाईपास पर पहुंचा। इसी दौरान उन्होंने बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी खड़ी देखी। फरीदपुर के पुलिस कर्मी के साथ चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार उप निरीक्षक के पैर छूकर चालान न करने की गुहार लगा रहा था। यह देखकर जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह काफिले के साथ रुक गए। जिला अध्यक्ष के साथ उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस के इस रवैये का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने तत्काल अधिकारियों से शिकायत करके ऐसा रवैया न अपनाने की अपील की। इसके बाद एसआई ने बाइक सवार को बगैर चालान किये छोड़ दिया। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया पुलिस कर्मियों को किसी किसान का शोषण न करने के लिए कहा गया है। 

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: चालान न करने के लिए माफी मांग रहे किसान को देखकर भड़के आंवला जिला अध्यक्ष