सेनेटाइजर छिड़काव पर फीस लगाई, भाजपा पार्षद ने दी चेतवानी
नगर निगम ने लॉकडाउन में आवासीय, व्यवसायिक भवनों पर सेनेटाज कराने के लिए फीस रखी तो भाजपा के पार्षद विरोध में खड़े हो गए। ऐसे पार्षदों ने नगर निगम में हो रहे तमाम खेलों पर सवाल उठाते हुए सेनेटाइज...
नगर निगम ने लॉकडाउन में आवासीय, व्यवसायिक भवनों पर सेनेटाज कराने के लिए फीस रखी तो भाजपा के पार्षद विरोध में खड़े हो गए। ऐसे पार्षदों ने नगर निगम में हो रहे तमाम खेलों पर सवाल उठाते हुए सेनेटाइज छि़ड़काव में रखी फीस माफ नहीं की तो मामला बोर्ड बैठक में उठाने की चेतवानी दी है।
भाजपा के पार्षद सतीश कातिब ने कहा कि 4 मार्च को राज्यपाल द्वारा 10 पार्षद नामित हुए थे। अफसोस की बात यह है कि आज तक उनकी शपथ ग्रहण नहीं कराई गई है। जबकि नगर निगम में घपले के सब कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सेनेटाइज का छिड़काव कराने के लिए शुल्क लगा दिया है। इस शुल्क को वापस नहीं लिया तो यह मामला नगर निगम के बोर्ड बैठक में उठाया जाएगा। नगर निगम में जो अनियमितताएं हो रही हैं उनसे भी पर्द हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने भाजपा की छवि को धूमिल किया है।
