बर्थडे की दावत न देने पर दबंगों ने घर में घुस कर परिजनों को पीटा, बर्थडे ब्वाय की टांग तोड़ी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बर्थडे की दावत न देने पर दबंगों ने घर में घुस कर परिजनों को पीटा, बर्थडे ब्वाय की टांग तोड़ी बर्थडे की दावत न देने पर दबंगों ने घर में घुस कर परिजनों क

बर्थडे की दावत न देने पर दबंगों ने घर में घुस कर परिजनों को पीटा, बर्थडे ब्वाय की टांग तोड़ी

नवाबगंज। बेटे के बर्थडे कार्यक्रम में न बुलाने से गुस्साए दबंग ग्रामीण के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और बर्थडे ब्वाय की टांग तोड़ दी। परिजनों उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर घायल मां की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।क्षेत्र के खंजनुपर खंजनिया गांव की सुनीता देवी पत्नी लोकेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनके बेटे मानस देव का जन्मदिन था। इसकी घर में पार्टी थी। केवल परिवार वाले ही शामिल थे। शाम आठ बजे केक काटा जाना था। बथुआ नवादा गांव में रहने वाले उनके कुछ रिश्तेदार उनके घर में घुस आए और दावत न देने की बात कहते हुए मारपीट करने लगे।

बेटा मानस देव बचाने आया तो उसके पैर में बंका मार कर तोड़ दिया। सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर सुनीता गंगवार की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।