ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराष्ट्र सेवा सौहार्द का संकल्प लेकर जाट रेजीमेंट सेंटर से निकली साइकिल रैली

राष्ट्र सेवा सौहार्द का संकल्प लेकर जाट रेजीमेंट सेंटर से निकली साइकिल रैली

71 में इन्फेंट्री डे के उपलक्ष्य में जाट रेजीमेंट सेंटर से राष्ट्र सेवा सौहार्द और साहस का संदेश लेकर सेना की साइकिल रैली दिल्ली के लिये रवाना हो गई। ब्रिगेडियर जाट रेजीमेंट सेंटर इंद्रजीत सिंह ने...

राष्ट्र सेवा सौहार्द का संकल्प लेकर जाट रेजीमेंट सेंटर से निकली साइकिल रैली
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 16 Oct 2018 02:39 PM
ऐप पर पढ़ें

71 में इन्फेंट्री डे के उपलक्ष्य में जाट रेजीमेंट सेंटर से राष्ट्र सेवा सौहार्द और साहस का संदेश लेकर सेना की साइकिल रैली दिल्ली के लिये रवाना हो गई। ब्रिगेडियर जाट रेजीमेंट सेंटर इंद्रजीत सिंह ने झंडा दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। मंगलवार सुबह आठ बजे जाट रेजीमेंट सेंटर में साइकिल रैली का का आयोजन किया गया।

इन्फेंट्री डे के उपलक्ष्य में मेजर रूपेश कुमार के नेतृत्व में सेना के 10 जवानों ने साइकिल अभियान का शुभारंभ किया। ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि साइकिल रैली 642 किलोमीटर की यात्रा तय कर नई दिल्ली पहुंचेगी। 27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसमूह, स्कूली बच्चों, भूतपूर्व सैनिकों तक पहुंचना है। शांति सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। अभियान बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, पलवल शहरों से गुजरते हुए इंडिया गेट नई दिल्ली में 27 को समाप्त होगा। इस दौरान स्कूली बच्चों को सेना के बारे में जानकारी दी जाएगी और देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कश्मीर से सेना ने खदेड़े थे कबाइली : 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से जम्मू एवं कश्मीर में लड़ने वाले और बलिदान देने वाले पैदल सेना के अधिकारियों और सैनिकों को याद करने और उनको सम्मान देने के लिए भारतीय सेना 27 अक्टूबर को 71 वां इंफेंट्री दिवस मनाती है। सेना ने इस दिन कबाईलियों को घाटी से खदेड़ दिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के आदेश पर हुई थी कार्रवाई : 27 अक्टूबर को भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन का पैदल दल श्रीनगर वायु सेना अड्डे पर उतरा था। बहादुरी से लड़ते हुए कश्मीर घाटी को पाकिस्तानी हमलावरों से आजाद करवाया। महाराजा हरि सिंह द्वारा जम्मू कश्मीर का भारत में विलय स्वीकार करने पर हस्ताक्षर के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस कार्रवाई का आदेश दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें