Bareily News: पुलिस ने अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: --बड़े बाईपास के समीप भूड़ा अंडरपास से एक युवक को 206 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट

Bareily News: पुलिस ने अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 

Bareily News: भोजीपुरा। बीती रात पुलिस ने बड़े बाईपास के समीप भूड़ा अंडरपास से एक युवक को 206 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। बृहस्पतिवार की रात भोजीपुरा पुलिस बड़े बाईपास पर गश्त कर रही थी, तभी भूड़ा जाने वाले अंडरपास के समीप एक युवक को रात 12:18 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 206 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनीस निवासी सैदपुर चुन्नीलाल भोजीपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी युवक अनीस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मुनाफा कमाने के लिए ट्रक चालकों से अफीम खरीद कर फुटकर में बेचता था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: पुलिस ने अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार