ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअपने प्रतिष्ठान खोलकर बरेली ‘बंद कराते रहे कांग्रेसी

अपने प्रतिष्ठान खोलकर बरेली ‘बंद कराते रहे कांग्रेसी

पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बरेली बंद ‘फ्लाप रहा। बरेली बंद कराने चले कांग्रेसियों ने खुद अपनी दुकान बंद नहीं की। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने...

पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बरेली बंद ‘फ्लाप रहा। बरेली बंद कराने चले कांग्रेसियों ने खुद अपनी दुकान बंद नहीं की। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने...
1/ 2पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बरेली बंद ‘फ्लाप रहा। बरेली बंद कराने चले कांग्रेसियों ने खुद अपनी दुकान बंद नहीं की। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने...
पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बरेली बंद ‘फ्लाप रहा। बरेली बंद कराने चले कांग्रेसियों ने खुद अपनी दुकान बंद नहीं की। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने...
2/ 2पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बरेली बंद ‘फ्लाप रहा। बरेली बंद कराने चले कांग्रेसियों ने खुद अपनी दुकान बंद नहीं की। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 11 Sep 2018 02:14 AM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बरेली बंद ‘फ्लाप रहा। बरेली बंद कराने चले कांग्रेसियों ने खुद अपनी दुकान बंद नहीं की। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने कुछ देर को दुकान बंद की और फिर खोल ली। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय के साथ बंद की अगुआई कर रहे महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां की दुकान पूरे दिन खुली रही। वहीं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन का होटल और रेस्टोरेंट भी खुला रहा। कांग्रेसी बंद कराने पूरे शहर में घूमे। उनकी अपील का कुछ खास असर नहीं दिखाई दिया। व्यापारी नेताओं की कांग्रेसियों के साथ नोकझोंक भी हुई।

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि, रुपये में गिरावट और बेतहाशा महंगाई को लेकर कांग्रेस के भारत बंद को लेकर बरेली में जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर दुकान और प्रतिष्ठान बंद कराने निकले। सुबह कांग्रेसी भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए यहां से जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के साथ कांग्रेसी कोतवाली से कुमार टाकीज, कुतुबखाना, बड़ा पुल, नैनीताल रोड, कोहाड़ापीर, बानखाना, कटरामानराय, बड़ा बाजार, बांस मंडी, शहामतगंज, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, अयूब खां चौराहा और सिविल लाइंस बंद कराने के लिए रैली निकाली। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कीं। प्रदेश सचिव अनुज गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, जियाउर रहमान ने अलग अलग टोलियों ने राजेंद्रनगर, जनकपुरी, शील मार्केट, डेल्हापीर जाकर व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद कराए। प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद, प्रांतीय महासचिव अजय शुक्ला, पारस शुक्ला, सैयद फरहान अली, विजयमौर्य, आजाद हुसैन, मुकेश वाल्मीकि, राजेंद्र सागर, योगेश जौहरी, डॉ. नीतू मेहरोत्रा मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें