इनोवेशिया में विद्यार्थियों ने बाधां समां

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बेदी इंटरनेशनल स्कूल में 'ईस्ट मीट्स वैस्ट' थीम पर वार्षिकोत्सव 'इनोवेशिया' और किंडरगार्डन के बच्चों का ग्रेजुएशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख व्यक्तियों ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और इंटर हाउस ट्रॉफी भी वितरित की गई। हिलक्रेस्ट हाउस विजेता रहा।

इनोवेशिया में विद्यार्थियों ने बाधां समां

बेदी इंटरनेशनल स्कूल में ईस्ट मीट्स वैस्ट की थीम पर सोमवार को वार्षिकोत्सव इनोवेशिया और किंडरगार्डन के नन्हे मुन्ने बच्चों का ग्रेजुएशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभश्री राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, विद्यालय के चेयरमैन अमनदीप बेदी, डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह और प्रधानाचार्य जेके साहनी ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर इंटर हाउस ट्रॉफी भी प्रदान की गई। जिसमें हिलक्रेस्ट हाउस को विजेता ट्राफी, वुडलैंड हाउस को फर्स्ट रनरअप और ओकलैंड हाउस को सेकंड रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर विशाखा भटनागर, नीमा नागरथ, नाजिश शमसी, अदीफा, साक्षी, रमित, विधि और आयरा समेत अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।