बीडीए उपाध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं, पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Bareily News - बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने सोमवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का पारदर्शिता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सरल और जवाबदेह बनाया जाए ताकि जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने सोमवार को आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने आवास, नक्शा पासिंग, अवैध निर्माण और जलनिकासी से जुड़ी शिकायतें रखीं। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का पारदर्शिता के साथ और तय समयसीमा में समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रक्रिया को सरल और जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया, जिससे फरियादियों ने संतोष जताया। इस अवसर पर बीडीए के संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


