Bareily News: 2 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 7 हजार वर्गमीटर में हो रही थी अवैध प्लॉटिंग
Bareily News: बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को इज्जतनगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना स्वीकृति के कॉलोनियों का विकास किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत की गई।

Bareily News: बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कार्रवाई खजुरिया खाट गांव में की गई, जहां बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार का कहना है कि तौसीफ द्वारा ग्राम खजुरिया खाट में लगभग 4 हजार वर्गमीटर और 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और दोनों अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
उन्होंने ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के तहत की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण कराना कानून का उल्लंघन है और ऐसे निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


