बिना अनुमति बने 400 वर्गमीटर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई, हॉल किया सील

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बिना अनुमति बने 400 वर्गमीटर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई, हॉल किया सीलबिना अनुमति बने 400 वर्गमीटर के अवैध निर्माण पर कार्र

बिना अनुमति बने 400 वर्गमीटर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई, हॉल किया सील

बीडीए की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को थाना भोजीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हॉल को सील कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने कहा कि ग्राम भूरा अस्सी डग आउट के पास बड़ा बाईपास, थाना भोजीपुरा क्षेत्र में गुलाम साबिर द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूतल पर हॉल का निर्माण कराया गया था। जांच में पाया गया कि यह निर्माण बीडीए की स्वीकृति के बिना कराया गया है। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। बरेली विकास क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलबंदी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।