रामगंगानगर में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते चोर पकड़ा

Mar 01, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - फरीदपुर में बीडीए की प्रवर्तन दल ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। दिलीप कुमार पटेल और उनकी टीम ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम तनवीर है, और पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

रामगंगानगर में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करते चोर पकड़ा

फरीदपुर। बीडीए के प्रवर्तन दल टीम ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते एक चोर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। बीडीए की टीम आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। बरेली के बारादरी के डोहरा निवासी दिलीप कुमार पटेल बीडीए में परिवर्तन दल में तैनात हैं। शनिवार को दिलीप कुमार अपने सहकर्मियों के साथ सुबह करीब चार बजे बिथरीचैनपुर के रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर 6 में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्क में लगे ट्रांसफार्मर से दो चोरों को ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते हुए देखा। इसके बाद टीम ने एक चोर को पकड़ लिया। मौके से एक कार बरामद की गई।

तलाशी में कार से आठ प्लास्टिक की कैन, दो लीटर ट्रांसफार्मर का तेल बरामद हुआ। परिवर्तन दल की टीम ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बारादरी पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किला के जसौली निवासी तनवीर बताया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।