Bareily News: नाथ नगरी के विकास को नई उड़ान, बीडीए की योजनाएं बनेंगी मॉडल
Bareily News: नाथ नगरी को विकास और पर्यटन में बढ़ावा देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने तेजी से योजनाओं को क्रियान्वित करना शुरू कर दिया है। पीलीभीत बाईपास के विस्तार और प्रमुख चौराहों के कायाकल्प के साथ, शहर में सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Bareily News: नाथ नगरी को विकास और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी योजनाओं को रफ्तार दे दी है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप शहर में जनसुविधाओं के विस्तार के साथ ही सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। बीडीए की प्रस्तावित योजनाओं को दूसरे विकास प्राधिकरणों के लिए भी मॉडल के तौर पर पेश करने की तैयारी है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पीलीभीत बाईपास को छह लेन करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों के कायाकल्प की तैयारी है।
बदलती तस्वीर
चौराहों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा, जिससे शहर की तस्वीर बदलने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुगम हो सके। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जटायु उद्यान और कई नदी के कायाकल्प की योजना भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नदी के आसपास के क्षेत्र को बेहतर बनाने के साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं विकसित करने पर जोर है।
पीलीभीत बाईपास-छह लेन करने की तैयारी
टाउनशिप:ग्रेटर बरेली और नई टाउनशिप पर काम
प्रमुख चौराहे-कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
जटायु उद्यान-पर्यटन आकर्षण के रूप में विकास
प्रमुख मार्ग-नाथ थीम पर नया स्वरूप
फोकस-जनसुविधा, यातायात, पर्यटन और सौंदर्यीकरण
लक्ष्य-बरेली की पहचान को मजबूत करना और विकास मॉडल तैयार करना
वर्जन
मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप बरेली में विकास परियोजनाओं को गति दी जा रही है। जनसुविधा, यातायात, पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं। नाथ थीम के साथ शहर की पहचान को और बेहतर स्वरूप देने पर विशेष जोर है।
सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए


