Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBDA Accelerates Development of New Township on Pilibhit Bypass in Bareilly
नई टाउनशिप की मंजूरी मिलते ही नौ गांवों की जमीन खरीद प्रक्रिया होगी शुरू

नई टाउनशिप की मंजूरी मिलते ही नौ गांवों की जमीन खरीद प्रक्रिया होगी शुरू

संक्षेप:

Bareily News - बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत बाईपास पर नई टाउनशिप के लिए नौ गांवों की भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। किसानों को रजिस्ट्री के बाद 24 से 48 घंटे में भुगतान किया जाएगा। यह योजना क्षेत्र में विकास, रियल एस्टेट और रोजगार के अवसर बढ़ाने की उम्मीद जगाती है।

Nov 17, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पीलीभीत बाईपास पर विकसित की जाने वाली नई टाउनशिप को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अब तेजी से कदम बढ़ाने जा रहा है। बीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नौ गांवों की भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। टाउनशिप परियोजना को धरातल पर लाने के लिए विभाग ने प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया है। बीडीए किसानों की भूमि का अधिग्रहण सर्किल रेट के आधार पर करेगा। रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को भुगतान की राशि 24 से 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे किसानों को न केवल पारदर्शी लेनदेन की सुविधा मिलेगी, बल्कि उनका समय भी बचेगा। टाउनशिप के लिए चयनित नौ गांवों के नाम फाइनल हो चुके हैं, लेकिन इनमें से सबसे पहले किस गांव की जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा, यह निर्णय अभी बाकी है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि जल्द ही इस पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा और अधिग्रहण का पहला चरण शुरू होगा। बीडीए की इस महत्वाकांक्षी योजना से पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। बड़ी टाउनशिप बसने से क्षेत्र में रियल एस्टेट, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।