प्रेक्षक पूर्व डीजीआई ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल माफियाओं की सेंधमारी की कोशिश पहले ही दिन नाकाम हो गई। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे दो सॉल्वर पकड़े गए, जबकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक एवं पूर्व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल माफियाओं की सेंधमारी की कोशिश पहले ही दिन नाकाम हो गई। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे दो सॉल्वर पकड़े गए, जबकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक एवं पूर्व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
नकल माफियाओं की कोशिश अविरल
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) चयन परीक्षा के लिए आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 18 सेवानिवृत्त आईपीएस, सात आईएएस, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा निष्पक्षता सुनिश्चित
बरेली में रिटायर्ड आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का जायजा केंद्रों पर लिया।
पारदर्शिता और शुचिता के लिए सरकारी प्रतिबद्धता
निरीक्षण के दौरान डॉ. राकेश सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराया जा रहा है।
मुख्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


