ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली ने झटके 11 पदक
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक हल्द्वानी में हुई। बरेली की टीम ने 11 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम के बरेली पहुंचने पर एएसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत करने तथा पुलिस विभाग में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने इस वर्ष ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कुकीवान द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान, कमल, अमित, ललित एवं साक्षी बोरा कोच के रूप में उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों की प्रेरणा
इन्होंने जीते पदक
क्योरुगी वर्ग
क्योरुगी वर्ग : फ्रेशर में अक्षिता राठौर (अंडर-32 किग्रा) में स्वर्ण, श्रद्धा दक्ष (अंडर-35 किग्रा) में स्वर्ण, कोपल भारद्वाज (शून्य से 59 किग्रा) में स्वर्ण, मुस्कान कश्यप (अंडर-46 किग्रा) में स्वर्ण, विराट नाथ चौबे (शून्य से 78 किग्रा) में कांस्य पदक, सोनी कश्यप (अंडर-52 किग्रा) में कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार मिंद राज (अंडर-42 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता।
पूमसे वर्ग
पूमसे वर्ग : वत्सला सिंह सब जूनियर में रजत पदक, माही गंगवार जूनियर में स्वर्ण पदक जीता।
पेयर पूमसे वर्ग
पेयर पूमसे वर्ग : माही गंगवार एवं करण कुमार कन्नौजिया ने रजत पदक, शुभम रौतेला एवं नेहा यादव ने कांस्य पदक जीता।
ब्लैक बेल्ट डैन-1 सर्टिफिकेट होल्डर्स
ब्लैक बेल्ट डैन-1 सर्टिफिकेट होल्डर्स : रौनक शर्मा, ओजस्विनी तिवारी, उर्जिता तिवारी, नमिश सिंह रहे।
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


