ठेका रद्द होने के बाद भी शहर में लगे हैं विज्ञापन होर्डिंग

Dec 01, 2025 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली नगर निगम ने शहर में होर्डिंग और यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने के लिए एजेंसियों का ठेका रद्द कर दिया था। बावजूद इसके, अवैध विज्ञापन अभी भी मौजूद हैं। अधिकारियों ने नोटिस जारी किया, जिसके बाद एजेंसियों से जुड़े लोग अधिकारियों को धमकाने पहुंचे। नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ठेका रद्द होने के बाद भी शहर में लगे हैं विज्ञापन होर्डिंग

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने शहर में होर्डिंग और यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने के लिए संचालित दोनों एजेंसियों का ठेका मई में ही रद्द कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद शहरभर में इनके विज्ञापन अब भी लगे हैं। पिछले दिनों अभियान चलाते हुए अवैध होडिंग, यूनीपोल पर लगे विज्ञापनों को हटाया गया था इसके बाद भी एजेंसियों की मनमानी कम नहीं हुई। अधिकारियों ने एजेंसियों को नोटिस देकर सार्वजनिक किया तो एजेंसी के जुड़े कुछ लोग उन्हें धमकाने पहुंच गए। इस मामले में निगम बड़ी कार्रवाई में लगा है। एक्सईएन राजीव कुमार राठी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के 25 अप्रैल 2025 के आदेश और नगर आयुक्त के 24 व 31 मई के निर्देश के बाद एडटैक प्रिंट एंड मीडिया और सैलबैल मीडिया सर्विसेज लिमिटेड फर्मों के ठेके रद्द कर दिए गए थे।

अनुबंध की शर्त 22 के तहत उन्हें 31 मई तक सभी विज्ञापन पट बंद करने और एक माह के भीतर पूरा ढांचा हटाना था, लेकिन अभी तक दोनों एजेंसियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और होर्डिंग ज्यों के त्यों खड़े हैं। एडटैक प्रिंट एंड मीडिया को अक्तूबर 2025 की 19734805 की अवशेष राशि जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन फर्म ने सिर्फ 10840883 (जीएसटी सहित) ही राशि जमा ही की है। सितंबर व अक्तूबर की कुल 8893922 रुपये की रकम अब भी बकाया है। जबकि सैलबैल मीडिया सर्विसेज लिमिटेड को एक अप्रैल से 31 अक्तूबर 2025 तक की सात माह की 298352 रुपये की रकम जमा कराने का नोटिस तीन नवंबर को दिया गया था। लेकिन फर्म ने एक भी रुपया जमा नहीं किया। अधिकारी को धमकाने पहुंचे विज्ञापन से जुड़े लोग शनिवार को नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। सारे अधिकारी बैठक में मौजूद थे। बैठक खत्म होने के बाद अधिकारी अपने अपने कार्यालय पहुंचे। तभी कुछ विज्ञापन एजेंसियों से जुड़े लोग भी एक अधिकारी के के कार्यालय में पहुंचे। नोटिस जारी करने और सार्वजिनक किए जाने को लेकर नोकझोंक तक की। वर्जन विज्ञापन का ठेका निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर में विज्ञापन होर्डिंग लगे हैं। अतिक्रमण हटाने वाली टीम को सारे होडिंग बैनर जब्त करने के निर्देश दिए है। दोनों एजेंसियों पर कार्रवाई की जा रही है। संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।