बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Apr 06, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बरेली आर्म्स रेसलिंग फेडरेशन के तत्वाधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रविवार को मिनी बाईपास में हुआ।

बरेली। बरेली आर्म्स रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह रविवार को मिनी बाईपास पर हुआ। फेडरेशन के सचिव नदीम खान ने बताया कि आलम सिद्दीकी को जनरल सेक्रेट्री, अमित चौहान को चेयरमैन, फैजान खान को ज्वाइंट सेक्रेट्री, सोनू कश्यप को मीडिया प्रभारी और फैजान अली को ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मनमोहन सिंह तनेजा, सुमित बालाजी, अरहान अहमद, फौजी चरन सिंह यादव, अशोक कुमार, इरफान खान आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


