बरेली को मिली मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सौगात

Feb 12, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली की मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत काम कर रही है। यह योजना डेयरी सेक्टर को नया मोड़ देने का प्रयास कर रही है। पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य सीधे उनके खातों में मिलेगा। महिलाओं को दूध संग्रहण और विपणन कार्यों में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता मिलेगी।

बरेली को मिली मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सौगात

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बरेली की मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी अब नई गति पकड़ने जा रही है। महिला सामर्थ्य योजना के तहत गठित यह कंपनी जिले के डेयरी सेक्टर की दिशा और दशा बदलने की तैयारी में है। बजट में किए गए प्रावधानों से कंपनी को मजबूत आधार मिलेगा, जिससे पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य सीधे उनके खातों में मिल सकेगा। दरअसल, प्रदेश सरकार पांच मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में कार्य शुरू हो चुका है, जबकि प्रयागराज और लखनऊ में गठन प्रस्तावित है। डेयरी से जुड़े हजारों परिवारों की मौजूदगी के चलते बरेली को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

अब तक गांवों के पशुपालक निजी डेयरियों और बिचौलियों पर निर्भर थे, जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। नई व्यवस्था में दूध संग्रहण, फैट जांच और भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो यह पहल न सिर्फ पशुपालकों की आय बढ़ाएगी, बल्कि रोहिलखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगी। कंपनी के माध्यम से चिलिंग सेंटर तक पहुंचेगा दूध कंपनी के माध्यम से गांवों से सीधे चिलिंग सेंटर तक दूध पहुंचाया जाएगा। पाश्चुरीकरण के बाद दही, पनीर, मक्खन जैसे उत्पाद तैयार कर ‘बरेली ब्रांड’ के नाम से बाजार में उतारने की योजना है। गुणवत्ता के आधार पर भुगतान तय होगा, जिससे शुद्ध दूध देने वाले पशुपालकों को बेहतर दाम मिलेंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी कमान महिला सामर्थ्य योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दूध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, लेखा-जोखा और विपणन कार्यों से जोड़ा जा रहा है। इससे उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मिलेगी। पशु चिकित्सा सेवाएं, टीकाकरण, बेहतर चारा और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।