बंद सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही बरेली कॉलेज की परीक्षाएं

Jan 22, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली कॉलेज में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे नकल की घटनाएं बढ़ गईं। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक एंड्रायड मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। आंतरिक सचल दल ने नकल करते दो छात्रों को पकड़ा। प्राचार्य ने कहा कि कैमरे बंद नहीं होने चाहिए।

बंद सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही बरेली कॉलेज की परीक्षाएं

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक-परास्नातक समेत एलएलबी व एलएलएम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं हो रहीं हैं। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार जहां सचल दल नहीं गठित किया है। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालयों के सीसीटीवी कैमरें बंद हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी नहीं हो पा रही है और इसका प्रभावशाली लोग धड़ल्ले से लाभ उठाते हुए नकल कर रहे हैं। बरेली कॉलेज में बुधवार को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के तमाम दावों की पोल उस समय खुल गई, जब परीक्षा के दौरान निगरानी व्यवस्था ही ठप मिली।

परीक्षा देने के दौरान कंट्रोल रूम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। महाविद्यालय में न कैमरे चल रहे, न कक्षाओं में इससे निगरानी नहीं हो पा रही। कंट्रोल रूम में लगे टेलीविजन से कैमरों के तार भी निकले मिलें। जबकि कंट्रोल रूम का उद्देश्य ही परीक्षा कक्षों पर लगातार नजर रखना और किसी भी अनियमितता को तुरंत पकड़ना होता है। महाविद्यालय में यह हालात तब हैं जब शिक्षक संघ ने स्वयं प्राचार्य का घेराव कर महाविद्यालय में नकल होने की शिकायत की। वहीं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय का आंतरिक सचल दल लगातार नकलचियों को पकड़ रहा है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक चला रहे एंड्रायड मोबाइल बरेली कॉलेज में विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल विहीन परीक्षा के लिए तैनात कक्ष निरीक्षक एंड्रायड मोबाइल चला रहे हैं। जबकि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की है। नकल करते दो नकलची पकड़े गए बरेली कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने बुधवार को पर्ची से नकल करते दो नकलचियों को पकड़ा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि महाविद्यालय में बुधवार को एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रा व एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में एक छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़ा। दोनों को यूएफएम करके महाविद्यालय को सूचना दी गई है। वर्जन : परीक्षाओं के दौरान कक्षों के कैमरे बंद है इसकी जानकारी नहीं है। परीक्षाओं के दौरान कैमरे बंद होने नहीं चाहिए। कक्ष निरीक्षक भी ड्यूटी के दौरान मोबाइल नहीं चलाएंगे। आंतरिक सचल दल के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी नियमित की जाएगी। - प्रो. ओपी राय, प्राचार्य बरेली कॉलेज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;