शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन प्रदेश में अव्वल

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली जोन की पुलिस ने आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मार्च माह की रैंकिंग में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के 84 थानों ने शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया। इस उपलब्धि पर आईजीआरएस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन प्रदेश में अव्वल

आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शासन की ओर से मार्च माह की जारी रैंकिंग में जोन के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के 84 थानों ने शतप्रतिशत शिकायतों को निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जोन कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।