
अच्छी खबर:23 करोड़ के 17 विकास कार्यों से संवरेंगी स्मार्ट सिटी की सड़कें और फुटपाथ
Bareily News - - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर नगर निगम कार्य में जुटा अच्छी खबर:23 करोड़ के 17 विकास कार्यों से संवरेंगी स्मार्ट सिटी की सड़कें और
बरेली। शहर की सड़कें और फुटपाथ नए स्वरूप में बदलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर नगर निगम ने 17 विकास कार्यों की सूची तैयार की है, जिनमें सड़क और फुटपाथ सुधार प्रमुख हैं। इन सभी कार्यों को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत किया जाएगा। कुल 23 करोड़ रुपये की लागत से 12 वार्डों के प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। योजना के तहत सीसी टाइल्स पटरी, टाइल्स रोड और हॉटमिक्स सड़कों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रत्येक विकास कार्य को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नए साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू होंगे। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में तेजी लाए जाए और निर्धारित समय में सभी परियोजनाएं पूरी हों। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में मदद करेगी, बल्कि शहर को स्मार्ट बनाने में अहम साबित होगी। 12 वार्डों के प्रमुख मार्गों का चयन, लागत 23 करोड़ नगर निगम ने योजना के तहत 12 वार्डों के प्रमुख मार्गों को चुना है। कुल 23 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और फुटपाथ निर्माण और सुधार कार्य पूरे शहर में किए जाएंगे। नगर निगम ने सभी 17 विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि योजना समयबद्ध तरीके से लागू हो सके। नए साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होंगे शुरू मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी का कहना है कि नए साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य शुरू होंगे। नगर निगम अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि योजना लागू होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और पैदल चलने वालों के लिए सुविधा बढ़ेगी। मेयर और नगर आयुक्त ने दिए निर्माण विभाग को तेजी के निर्देश मेयर और नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को सभी 17 विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समय सीमा दोनों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द सुधारित सड़क और फुटपाथ का लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




