विधि विज्ञान प्रयोगशाला के शीघ्र हैंडओवर को कमेटी बनाने का निर्देश

Jan 16, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है, और हैंडओवर के लिए कमेटी गठित की जाएगी। बस अड्डा और शिक्षक शिक्षा भवन के निर्माण की समय सीमा बढ़ाई गई है। विभिन्न हॉस्टलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के शीघ्र हैंडओवर को कमेटी बनाने का निर्देश

बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। जिले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके हैंडओवर के लिए डीएम ने कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। यूपीआरएनएसएस ने बताया कि ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कराएं जाने की समय सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। यूपी सिडको ने बताया कि बस अड्डा निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि बढ़ाने को भी पत्र भेजा गया है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोपालपुर और मनौना में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

लोक निर्माण विभाग ने बताया कि भोजीपुरा में 32 क्षमता वाले हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिस पर हैंडओवर कराने के निर्देश दिए गए। जाम सांवत शुमाली में जीआईसी के निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि न्यायालय से स्टे है, जिस पर डीएम ने उक्त कार्य को सीएमआईएस पोर्टल से हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न सेतुओं के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि ड्रग वेयरहाउस के निर्माण कार्य में धनाभाव है। उत्तर प्रदेश जल निगम को फतेहगंज पूर्वी के कार्य को एनएचएआई की एनओसी की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में से छह पर निर्माण कार्य चल रहा है। शेष चार स्थानों पर भूमि को लेकर समस्या आने पर अन्यत्र भूमि चयन कर स्वीकृति को प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।