
आईजीआरएस में रेंज को फिर मिली पहली रैंक
संक्षेप: Bareily News - बरेली रेंज ने अक्टूबर में जनसुनवाई समाधान प्रणाली के तहत जन शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान प्राप्त किया है। पीलीभीत को पहला, बदायूं को 34वां, शाहजहांपुर को 39वां और बरेली को 65वां स्थान मिला। डीआईजी ने उत्कृष्टता के लिए कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पीलीभीत को पहली, बदायूं को 34, शाहजहांपुर को 39 और बरेली को 65 रैंक मिली बरेली, मुख्य संवाददाता। शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन द्वारा जारी रैंकिंग में अक्तूबर महीने में भी बरेली रेंज को पहला स्थान मिला है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि माह अक्तूबर में रेंज के जनपद पीलीभीत ने प्रथम, बदायूं ने 34वां, शाहजहांपुर ने 39वां और बरेली ने 65वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बरेली के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैंट व फतेहगंज पूर्वी, बदायूं के कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मेसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली व सिविल लाइंस को भी पहला स्थान मिला है।

पीलीभीत के महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी, देयोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा एवं जनपद शाहजहांपुर के महिला थाना, रामचंद्रमिशन, सिंधौली, कोतवाली, बण्डा, जलालाबाद, कलान, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज ने भी संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अच्छे प्रदर्शन पर डीआईजी ने रेंज कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान करने घोषणा की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




