नेशनल ताइक्वांडो में हर्षवर्धन और आदित्य ने बरेली का नाम किया रोशन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - 28 मई 2026 को हल्द्वानी में आयोजित यूवी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्षवर्धन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आदित्य कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच फरी रिजवान खान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस उपलब्धि से बरेली में खुशी का माहौल है।

नेशनल ताइक्वांडो में हर्षवर्धन और आदित्य ने बरेली का नाम किया रोशन

‎बरेली। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 मई 2026 से आयोजित यूवी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बरेली से मोहम्मद अली, हर्षवर्धन और आदित्य कुमार ने हिस्सा लिया। ‎प्रतियोगिता में हर्षवर्धन ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि आदित्य कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। मोहम्मद अली ने भी बेहतर प्रदर्शन किया, हालांकि वह पदक जीतने से चूक गए। तीनों खिलाड़ियों के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी फरी रिजवान खान ने खिलाड़ियों को बधाई देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।